Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

हवा की क्वालिटी रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 32 शहरों में से सबसे प्रदूषित शहर में 24 हमारे यहां से हैl

हवा की क्वालिटी रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 32 शहरों में से सबसे प्रदूषित शहर में 24 हमारे यहां से हैl

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में पटना 32वें और मुजफ्फरपुर 28वें स्थान पर, चीन का जिनजियांग टॉप पर दिल्ली सबसे जहरीली राजधानी में से हैंl







कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक- सामाजिक गतिविधियां बंद होने से भारत की हवा की गुणवत्ता ता मैं बहुत सुधार हुई थी।



इसके बावजूद दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में हमारे 22 शहर शामिल है। ये निष्कर्ष स्विट्जरलैंड की संस्था आईक्यूएयर की विश्व हवा की क्वालिटी रिपोर्ट 2020 से सामने आया है। 


मंगलवार को जारी की गई यह रिपोर्ट 106 देशों के पीएम 2.5 डेटा पर आधारित है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में 2019 के मुकाबले 2020 में 15% का सुधार हुआ है जोकि बहुत अच्छी बात है और इसी तरह से सुधार होना चाहिए। इस सुधार के बावजूद दिल्ली दुनिया का 10वां सबसे प्रदूषित शहर और राजधानियों में सबसे प्रदूषित शहर है। 

लेकिन दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर की बात करें तो चीन का जिनजियांग है। उसके बाद नौ शहर भारत के हैं। दूसरा सबसे प्रदूषित गाजियाबाद है। मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, गया में प्रदूषण का वार्षिक पीएम 2.5 औसत 46.3 माइक्रोग्राम है। हालाकि गया में वायु की गुणवत्ता 2019 की तुलना में कुछ बेहतर हुई है। 2019 में गया दुनिया का 65वां सबसे प्रदूषित शहर था। मुजफ्फरपुर 28वें, पटना 32वें और हाजीपुर 68वें स्थान पर है। 

जानकारों के मुताबिक, बिहार में पर्याप्त मॉनिटरिंग स्टेशन लगाए जाने की जरूरत है, ताकि सभी शहरों के आंकड़े उपलब्ध हो सके। सरकार सतत और स्वच्छ ऊर्जा को प्राथमिकता दे। साथ ही यातायात के लिए सस्ते, सुचारु और कार्बन न्यूट्रल विकल्पों को बढ़ावा देने की जरूरत हैं।

बाकी इसके बारे में आप लोग का क्या राज विचार है जो हमारे कमेंट बॉक्स में जरूर कमेंट करके बताएं क्योंकि आप लोग का राय और विचार बहुत मायने रखता है कि आप लोग क्या सोचते हैं इस भयानक प्रदूषण के बारे में जो कि बहुत ही खतरनाक और दयनीय है अगर इस तरह से प्रदूषण होता और चलता रहा तो हमारी पृथ्वी एक दिन खतरे में पड़ जाएगीl


दुनिया के टॉप 32 गंदे शहरों के नाम जो इस प्रकार हैं आपको नीचे दिया गया हैl

1.जिनजियांग (चीन)

2. गाजियाबाद (भारत)

3. बुलंदशहर (भारत)

4.विसराख जलालपुर (भारत)

5.भिवाड़ी (भारत)

6. नोयडा (भारत)

7. सेक्टर नोएडा (भारत)

8. कानपुर (भारत)

9. लखनऊ (भारत)

10. दिल्ली (भारत)

11. फरीदाबाद (भारत)

12. मेरठ (भारत)

13. जिंद (भारत)

14.हिसार (भारत)

15. कामगार (चाइना)

16.माणिकगंज (बांग्लादेश)

17.आगरा (भारत)

18. लाहौर (पाकिस्तान)

19. बहवालपुर (पाकिस्तान)

20.मुजफ्फरनगर (भारत)

21. फतेहाबाद (भारत)

22. बंदवाड़ी (भारत)

23.ढाका (बांग्लादेश)

24.मुरुग्राम (भारत)

25. साउथ टैंगरंग (इंडोनेशिया)

26.यमुना नगर (भारत)

27. रोहतक (भारत)

28.मुजफ्फरपुर (भारत)

29. फैजाबाद (पाकिस्तान)

30. धारूहेरा (भारत)

31.सिंगरौली (भारत)

32. पटना (भारत)


हमें Follow करे,Comment करें एवं Share करेंl

इस ब्लॉग पोस्ट को पढ़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवादl

      🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ